बक्सर : 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए लगाएं सौर पैनल

अहमदाबाद : 300 यूनिट तक फ्री बिजली के लिए आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगा सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने देशभर के 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का फैसला किया हैं।

खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी देते हुए कहा है की 75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य देशभर में हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है। 

बता दें की वित्त मंत्री ने बजट 2024 के दौरान रूफटॉप सौर ऊर्जा योजना की घोषणा की थी। अब इसे देशभर में लागू किया जा रहा हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं। 

दरअसल मुफ्त बिजली योजना के तहत छत पर सौर पैनलों के लिए आवेदन करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद अपना राज्य को चुनें और अपनी बिजली वितरण कंपनी का चयन करें। फिर अपना बिजली उपभोक्ता नंबर दर्ज करें और मांगी गई जानकारी को भरकर आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment