खबर के अनुसार बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत सरकार गरीब लोगों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराएगी। यह राशि तीन किस्तों में गरीबों के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। इससे परिवार के एक व्यक्ति बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। वहीं आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मासिक पारिवारिक आय का प्रमाण पत्र आदि होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन : बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए आप उद्योग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://laghuudyami.bihar.gov.in/manual पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 तक निर्धारित हैं।

0 comments:
Post a Comment