खबर के अनुसार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा सिर्फ 5 मिनट में पैन कार्ड जारी किया जा रहा हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए। क्यों की आधार कार्ड की मदद से ही पांच मिनट के अंदर पैन कार्ड जारी किया जाता हैं।
बता दें की इंस्टेंट ई-पैन कार्ड के लिए किसी भी तरह के कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं होती हैं। आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जा कर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कुछ प्रोसेस को फॉलो करें और पांच मिनट में पैन कार्ड प्राप्त करें।
सिर्फ 5 मिनट में बनाएं PAN CARD?
वेबसाइट incometax.gov.in को सर्च करें।
इसके बाद Quick Links में Instant E-PAN पर क्लिक करें।
फिर नई पेज खुल जायेगा यहां Get New e-PAN पर क्लिक करें।
अब अपना आधार नंबर को इंटर करें और कैप्चा भरकर आगे बढ़ें।
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे वेरिफाई कर लें।
अब आपके सामने आधार की डिटेल्स आ जाएगी, जिसे देखकर सब्मिट करें।
इसके बाद आप अपना पैन कर्ड ऑनलाइन के द्वारा पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड करें।

0 comments:
Post a Comment