बक्सर: बनारस-पटना जनशताब्दी अब बिहटा स्टेशन पर रुकेगी

बक्सर:  बनारस-पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बनारस-पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब दानापुर मंडल के बिहटा स्टेशन पर रुकेगी। 

खबर के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बनारस-पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस को बिहटा स्टेशन पर रोकने का फैसला किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को इसकी जानकारी मिल सके। 

बता दें की 20-21 फरवरी से बनारस-पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस का दानापुर मंडल के अंतर्गत बिहटा स्टेशन पर प्रायौगिक तौर पर 2 मिनट का ठहराव दिया जा रहा हैं। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार के द्वारा दी गई हैं।

इस ट्रेन का बिहटा स्टेशन पर टाइमिंग?

ट्रेन नंबर 15126 : पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस 20 फरवरी 2024 से 17.38 बजे बिहटा पहुंचेगी और 17.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 

ट्रेन नंबर 15125 : बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 21 फरवरी 2024 से 09.58 बजे बिहटा पहुंचेगी और 10.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

0 comments:

Post a Comment