अहमदाबाद-जम्मू तवी एक्सप्रेस बदले हुए रूट से चलेंगी

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने अहमदाबाद-जम्मू तवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किये हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर सेक्शन के मेहसाणा-पालनपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किये हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

इन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव?

ट्रेन संख्या 19223 : अहमदाबाद-जम्मू तवी एक्सप्रेस 20 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग पालनपुर-उंझा-मेहसाणा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पालनपुर-भीलड़ी-पाटन-मेहसाणा के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन सिद्धपुर और उझा स्टेशन तक नहीं जाएगी।

ट्रेन संख्या 19411 : साबरमती-दोलतपुर चौक एक्सप्रेस 20 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग पालनपुर-उंझा-मेहसाणा के बजाय पालनपुर-भीलड़ी-पाटन-मेहसाणा के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन सिद्धपुर और उझा स्टेशन तक नहीं जाएगी।

ट्रेन संख्या 19031 : अहमदाबाद-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 20 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग पालनपुर-उंझा-मेहसाणा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पालनपुर-भीलड़ी-पाटन-मेहसाणा के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन सिद्धपुर और उझा स्टेशन तक नहीं जाएगी।

0 comments:

Post a Comment