खबर के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में जानकारी देते हुए कहा है की शिक्षकों की स्कूल टाइमिंग बदलेंगे। उन्होंने कहा है की 9 से 5 बजे तक स्कूल नहीं होना चाहिए। स्कूल की टाइमिंग 10 से 4 बजे तक होना चाहिए।
बता दें की सदन में शिक्षकों की ड्यूटी टाइमिंग 9 से 5 बजे तक होने पर विपक्ष के विधायकों ने सवाल उठाए हैं। जिसके बाद नीतीश कुमार ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। साथ ही कहा है की इसको लेकर आज ही मुख्य सचिव केके पाठक को बुलाएंगे।
दरअसल विभाग के मुख्य सचिव केके पाठक ने बिहार में 9 से 5 बजे तक शिक्षकों की ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा की आज ही हम इस विषय में उसे बुलाकर बात करेंगे। क्यों की सुबह 9 बजे से 5 बजे तक का तरीका ठीक नहीं है।

0 comments:
Post a Comment