अहमदाबाद : पीएम-मित्र-पार्क योजना की शुरूआत

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम-मित्र-पार्क योजना की शुरूआत की गई हैं। इस योजना के तहत देश में 7 टेक्सटाइल पार्क बनेंगे और इनसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 21 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।

खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ‘पीएम मित्र पार्क’ की आधारशिला 22 फरवरी को गुजरात के नवसरी शहर के वानसी बोरसी गांव में रखेंगे। इसको लेकर यहां तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द नवसारी में पीएम मित्र पार्क बनाया जायेगा। 

बता दें की टेक्सटाइल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पीएम पार्क की स्थापना की जाएगी। गुजरात के साथ ही साथ तमिलनाडु, पंजाब, राजस्थान, कर्णाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम और तेलंगाना सरकार ने भी मित्र-पार्क विकसित करने में रुचि दिखाई हैं। 

दरअसल सरकार ने वर्ष 2027-28 तक सात वर्षों की अवधि के लिए 4,445 करोड़ रुपए की लागत से सात ‘पीएम मित्र पार्क’ बनाने का फैसला किया हैं। इससे कपड़ा उद्योग को काफी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ देशभर में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

0 comments:

Post a Comment