अहमदाबाद-गांधीनगर के बीच चलेगी 70 नई एसटी बसें

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद से गांधीनगर के बीच 70 नई एसटी बसे चलाई जाएगी। इसके संचालन से 5 हजार से अधिक कर्मयोगियों को अब सचिवालय पॉइंट तक आना आसान हो जायेगा। 

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सचिवालय पॉइंट सेवा की इन 70 नई बसों को फ्लैग ऑफ कराया हैं। इसके साथ ही इन बसों का संचालन शुरू हो गया हैं। इसके संचालन होने से अब गांधीनगर से अहमदाबाद के बीच आना-जाना सुविधाजनक हो जायेगा। 

बता दें की 26 करोड़ रुपए की लागत से 70 नई बसें सचिवालय पॉइंट सेवा के लिए शुरू की गई हैं। इसको लेकर परिवहन विभाग के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। इससे सबसे ज्यादा लाभ कर्मचारियों को होगा, जो प्रतिदिन सचिवालय आते हैं।

वहीं, अहमदाबाद से गांधीनगर में कामकाज या किसी तरह का कोई शिकायत के लिए सचिवालय आने वाले राज्यभर के आम नागरिकों को इन बसों के संचालन होने से बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और लोगों का आवागवन आसान हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment