बक्सर जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर जिले में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 26 फरवरी को पीएम मोदी के द्वारा बक्सर जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार पीएम मोदी 26 फरवरी को जिले में रेल की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास वर्चुअल तरीके से करेंगे। साथ ही साथ इन परियोजनाओं को आम लोगों को समर्पित करेंगे। इससे यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी। 

बक्सर जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे PM मोदी?

1 .पीएम मोदी के द्वारा बक्सर रेलवे स्टेशन के पूरब इटाढ़ी रोड में बने समपार फाटक पर फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन किया जायेगा। 

2 .पीएम मोदी के द्वारा 26 फरवरी को टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बने फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा।

3 .पीएम मोदी के द्वारा चौसा रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित करने के लिए इसका शिलान्यास किया जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment