Nuclear Weapons: भारत का परमाणु भंडार 25 वर्षों में सबसे ज्यादा

Nuclear Weapons: केंद्र में जब से बीजेपी की सरकार आई हैं, तब से भारत की परमाणु नीति में भी बदलाव देखने को मिल रहा हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का परमाणु भंडार 25 वर्षों में सबसे उच्च स्तर पर हैं। भारत के पास एशिया में चीन के बाद सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं।

खबर के अनुसार 25 वर्षों में पहली बार भारतीय परमाणु हथियारों का भंडार पाकिस्तान से ज्यादा हुआ हैं। भारत के पास वर्त्तमान में 172 परमाणु हथियार हैं। वहीं इस परमाणु हथियार को ले जानें के लिए भारत के पास लंबी दूरी की मिसाइलें भी मौजूद हैं। 

बता दें की हाल ही में भारत ने Agni-V मिसाइल का परीक्षण किया था। जिसे पाकिस्तान के साथ साथ चीन में भी डरा का महौल बना हुआ हैं। क्यों की युद्ध की स्थिति में भारत इस मिसाइल से चीन और पाकिस्तान के किसी भी शहर को टारगेट कर सकता हैं। 

दरअसल अग्नि-5 टेस्ट के बाद चीन और पाकिस्तान ने ये चिंता जताई थी की मिसाइल परीक्षण के जरिए भारत अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को बढ़ा रहा है। वहीं, कई जानकार बताते हैं की भारत बहुत जल्द हाइपरसोनिक मिसाइल का भी टेस्ट करेगा।

0 comments:

Post a Comment