America का पहला 6th जेनरेशन परमाणु बॉम्बर

न्यूज डेस्क: अमेरिका का पहला 6th जेनरेशन परमाणु बॉम्बर, जिसे B-21 Raider कहा जाता है, यह एक अगला-पीढ़ी का बॉम्बर है जो विशेष रूप से परमाणु और सामान्य बम हमलों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे Northrop Grumman द्वारा विकसित किया गया है। 

खबर के अनुसार यह विमान B-2 Spirit का उत्तराधिकारी है और अमेरिका की रक्षा रणनीतियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जो लंबी दूरी के हवाई हमलों के लिए महत्वपूर्ण है। अमेरिका के द्वारा बड़ी संख्या में इस  B-21 Raider का निर्माण किया जा रहा हैं।

B-21 Raider की विशेषताएँ:

1 .यह विमान 6th जेनरेशन का पहला परमाणु बॉम्बर हैं।

2 .यह बॉम्बर स्टील्थ टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जिसके कारण यह किसी भी देश में घुसकर हमला कर सकता हैं।

3 .यह लंबी दूरी के मिशनों को अंजाम देने में सक्षम है और भारी बम या परमाणु हथियारों को ले जाने की क्षमता रखता है।

4 .इस परमाणु बॉम्बर में अत्याधुनिक संचार और नेविगेशन प्रणाली शामिल हैं, जो इसे जटिल ऑपरेशनों के लिए उपयुक्त बनाती हैं।

5 .B-21 Raider को परमाणु हथियारों के साथ-साथ पारंपरिक हथियारों के साथ भी ऑपरेट किया जा सकता है, जिससे यह अमेरिकी रक्षा की एक महत्वपूर्ण धुरी बनता है।

0 comments:

Post a Comment