1. IAS और IPS
IAS (Indian Administrative Service) और IPS (Indian Police Service) भारत के सबसे सम्मानित और उच्चतम सरकारी पदों में से एक हैं। IAS अधिकारियों को ज़िले का कलेक्टर या जिला मजिस्ट्रेट (DM) के रूप में तैनात किया जाता है, जबकि IPS अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में तैनात किया जाता है। दोनों पदों में प्रशासन और कानून व्यवस्था को बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य होता है। IAS और IPS अधिकारियों की सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह से शुरू होती है, जो कि जल्द ही 1 लाख रुपये या उससे ऊपर पहुंच जाती है।
2. NDA और डिफेंस सर्विसेज
भारतीय सेना में शामिल होना युवाओं के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। NDA (National Defence Academy) और CDS (Combined Defence Services) जैसी परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना में अधिकारी बन सकते हैं। इन पदों की शुरुआत लेफ्टिनेंट के रूप में होती है, जिसकी प्रारंभिक सैलरी लगभग 68,000 रुपये होती है। समय के साथ पदोन्नति के बाद सैलरी बढ़कर 1 लाख रुपये हो जाती है।
3. इसरो, डीआरडीओ साइंटिस्ट
ISRO (Indian Space Research Organisation) और DRDO (Defence Research and Development Organisation) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में वैज्ञानिक और इंजीनियर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को उच्च सम्मान और स्थिरता मिलती है। इन संस्थाओं में कार्य करने से न केवल व्यक्तिगत विकास होता है बल्कि समाज में भी उच्च मान्यता मिलती है। इन संस्थानों में वैज्ञानिकों की प्रारंभिक सैलरी 60,000 रुपये प्रति माह शुरू होती हैं, जो अनुभव के साथ बढ़कर लाखों रुपये तक पहुंच सकती है।
4. इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज
Indian Forest Services (IFS) में चयनित होने वाले अधिकारियों को भी एक सम्मानजनक और उच्च वेतन मिलता है। प्रारंभिक सैलरी लगभग 60,000 रुपये होती है, जो समय के साथ बढ़कर 1 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। IFS अधिकारी पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करते हैं, और उन्हें राज्य और केंद्र सरकारों से विभिन्न भत्ते प्राप्त होते हैं। चयन के लिए यूपीएससी द्वारा आयोजित फॉरेस्ट सर्विसेज परीक्षा पास करनी होती है।
5 .असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर
यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर के पद एक अच्छे करियर विकल्प हो सकते हैं। इन पदों पर चयनित व्यक्तियों को प्रारंभ में लगभग 50,000 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलती है, जो अनुभव और प्रमोशन के साथ बढ़कर 1 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, इन्हें अन्य शैक्षिक सुविधाएं और भत्ते भी मिलते हैं।
6. इंडियन फॉरेन सर्विसेज
IFS (Indian Foreign Service) के पद पर चयन के लिए UPSC द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है। इस सेवा में कार्य करने वाले अधिकारियों को शुरू में 60,000 रुपये की सैलरी मिलती है, जो समय के साथ बढ़कर 1 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। IFS अधिकारियों को विदेशों में तैनाती, विदेशी भत्ते और अन्य सुविधाएं मिलती हैं, जिससे यह सेवा एक आदर्श करियर विकल्प बन जाती है।

0 comments:
Post a Comment