यूपी में 'लेखपाल' के लिए आज से आवेदन, युवा ध्यान दें!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से प्रतीक्षित लेखपाल भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है। आरक्षण व्यवस्था को लेकर राजनीतिक दलों की आपत्तियों के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आरक्षण में किया गया संशोधन

लेखपाल भर्ती में श्रेणीवार आरक्षण को लेकर उठे सवालों के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व परिषद द्वारा आरक्षण की समीक्षा की गई। इस समीक्षा के बाद आयोग ने आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक बदलाव करते हुए नया विज्ञापन जारी किया है। इससे विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थियों को न्यायसंगत अवसर मिलने की उम्मीद है।

पदों का विवरण

पद का नाम: लेखपाल

कुल पद: 7994

वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-3 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा। वेतन: ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह। यह वेतनमान राज्य सरकार के अन्य भत्तों के साथ आकर्षक माना जा रहा है।

शैक्षणिक योग्यता

लेखपाल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को: PET-2025 (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है साथ ही पद से संबंधित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी)

आवेदन प्रक्रिया

अभ्यर्थी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा: upsssc.gov.in

आवेदन प्रारंभ: 29 दिसंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026

0 comments:

Post a Comment