कॉलेज जानें वाली लड़कियां डाइट में जरूर खाएं ये 3 चीजें

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो कॉलेज जाने वाली लड़कियों के शरीर में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की कमी होती हैं। जिससे लड़कियों का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं और उनके शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिन चीजों का सेवन कॉलेज जाने वाली लड़कियों को रोजाना करनी चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते है  विस्तार से। 
सेब :
सेब में भरपूर मात्रा में विटा‍मिन और मिनरल्स के साथ-साथ एंटी-ऑक्‍सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो हमारी बॉडी को फिट एंड एक्टिव रखने में मदद करते हैं। फाइबर युक्त सेब से आपका पेट काफी देर तक भरा रहता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है जो कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। इसलिए सभी लड़कियों को अपने डाइट में इसे जरूर खानी चाहिए। 

खजूर :
आपको बता दें की खजूर आयरन का सबसे अच्छा स्रोत होता हैं। जिससे शरीर में आयरन की कमी नहीं होती हैं और इंसान का शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता हैं। इसलिए सभी कॉलेज जाने वाली लड़कियों को अपने डाइट में खजूर का सेवन करना चाहिए। इससे लड़कियों में एनीमिया की बीमारी होने के चांस भी कम जाते हैं और लड़कियों का शरीर भी सेहतमंद रहता हैं। 

बादाम :
कॉलेज जाने वाली लड़कियों को रोजाना बादाम का सेवन करना चाहिए। क्यों की बादाम में मौजूद विटामिन-ई और मोनो-सैचुरेटेड फैट्स न सिर्फ बॉडी में मौजूद फैट को कम करने में मदद करता है बल्कि आपको ओवरडाइटिंग से भी बचाता है। इससे दिमाग की मेमोरी बूस्ट होती हैं तथा सोचने समझने की शक्ति भी बेहतर होती हैं। इसलिए सभी लड़कियों को इसका सेवन करना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment