अमरूद खाने के ये हैं बेमिसाल फायदे, ये 5 बीमारियां रहेगी दूर

हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो अमरुद इंसान के हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसमें कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती हैं। जो शरीर को स्वस्थ और फ़िट रखती हैं। इसके सेवन से शरीर में बीमारी होने के चांस भी कम जाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां अमरुद के सेवन करने से दूर रहती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
आंखों संबंधित बीमारी :
दरअसल अमरुद में विटमिन-ए की मात्रा भरपूर होती हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने का काम करता है। अमरूद में पाए जाने वाले पोषक तत्व मोतियाबंद बनने की संभावना को कम करते हैं। इसे खाने से कमजोर आंखों की रोशनी बढ़ने लगती है तथा आंखों में संक्रमण होने के चांस भी कम जाते हैं। 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे :
अमरुद में मौजूद फाइबर और पोटैशियम ब्लड में कलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार है। अमरूद खाने से दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर नियमित रहता है। इससे ब्लड प्रेशर की बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए रोजाना अमरूद खाएं। 

दांत की बीमारी :
अमरूद खानें से दांत की बीमारी दूर रहती हैं। दांत और मसूढ़ों के लिए भी अमरूद बहुत फायदेमंद है। मुंह के छाले हों तो अमरूद की पत्तियां चबाएं, राहत मिलेगी। अमरूद का रस घाव को जल्दी भरने का काम करता है। इसलिए इसे बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। 

कब्ज दूर करे :
अमरूद कब्ज में रामबाण साबित होता हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो खाली पेट पका हुआ अमरूद खाएं। पित्त की समस्या में भी अमरूद फायदेमंद है।

तनाव और डिप्रेशन की बीमारी :
दरअसल अमरुद में मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती हैं जो तनाव के हार्मोंस को कंट्रोल करने का भी काम करता है। दिनभर की थकावट दूर करना चाहते हैं तो अमरूद खाएं। इससे मानसिक रूप से थकान नहीं होती। साथ ही साथ आपका ब्रेन भी स्वस्थ रहेगा। इससे तनाव और डिप्रेशन की बीमारी दूर रहेगी। 

0 comments:

Post a Comment