खेल समाचार: आज के वर्तमान समय में 20-20 क्रिकेट आने से लोगों का ध्यान टेस्ट क्रिकेट से भटकता जा रहा हैं। लेकिन आज हम जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे भारतीय बल्लेबाज के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी 20-20 की तरह ही खेला। तो आइये जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज के बारे में।
वीरेंद्र सहवाग:
आपको बता दें की भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग टेस्ट में भारत की ओर से छक्के जड़ने के मामले में पहले नंबर पर हैं। सहवाग ने साल 2001 से 2013 के बीच अपने टेस्ट करियर में कुल 104 मैच खेले और 180 पारियों में बल्लेबाजी की और इस दौरान उन्होंने कुल 91 छक्के जड़े।
एमएस धोनी:
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी टेस्ट में वह भारत की ओर से सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने साल 2005 से 2014 तक टेस्ट क्रिकेट खेली और इस दौरान कुल 90 टेस्ट मैचों में उन्होंने 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए और 78 छक्के जड़े।
सचिन तेंदुलकर:
भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 से 2013 तक टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेली। इस दौरान उन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले। इतने मैचों की 329 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए कुल 70 छक्के जड़े।
कपिल देव:
भारत के सफलतम ऑलराउंडर व पूर्व कप्तान कपिल देव ने साल 1978 से 1994 तक क्रिकेट खेली। इस दौरान उन्होंने 131 टेस्ट मैच खेले और 61 छक्के जड़े।
सौरव गांगुली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने साल 1996 से 2008 के बीच कुल 113 मैचों की 188 पारियों में कुल 57 छक्के जड़े।

0 comments:
Post a Comment