धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो इंसान के जीवन में घटने वाली कुछ घटनाएं अपशगुन मानी जाती हैं। इससे इंसान के जीवन में नकारात्मक शक्तियों का असर होने लगता हैं और इंसान परेशानियों से घिर जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन घटनाओं के बारे में जो घटनाएं इंसान के लिए अपशगुन होता हैं। इसे आप भूलकर भी नजरअंदाज ना करें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .शास्त्रों के अनुसार घर से काम पर जाते समय अगर छींक आ जाए तो इसे भी बहुत अपशगुन माना जाता है। घर से निकलते वक्त अगर छींक आएं तो वापस घर के अंदर चले जाना चाहिए और पानी पीकर ही दोबारा निकलना चाहिए।
2 .आपको बता दें की कभी भी जेब या फिर पर्स पैसों से खाली नहीं रखना चाहिए। जेब का खाली रखना अपशकुन माना जाता है। इससे इंसान के जीवन में आर्थिक परेशानी आने लगती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इस बात का ख्याल रखना चाहिए।
3 .घर पर मकड़ी के जाले का होना, और चमगादड़ो का घर पर डेरा डालना बड़ी अपशकुन माना जाता है। इसके अलावा घर पर घायल या मृत्यु पक्षी आने से बुरा संकेत है। इसे नजरअंदाज ना करें और इसे अपने घर से दूर करें।
4 .घर पर बिल्लियों का रोना या फिर आपस में झगड़ा करना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। यह घर पर आने वाले समय में अप्रिय घटनाओं का संकेत माना जाता है। ऐसी घटना होने पर आप बिल्लियों को अपने घर से तुरंत भगा दें।
5 .शास्त्रों के अनुसार दर्पण या फिर शीशे से बनी हुए चीजें का टूटना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर आप उस सीसे को जितना जल्दी हो सकें घर से बाहर कर दें।

0 comments:
Post a Comment