सरकारी नौकरी: अगर आप बिहार पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो आप जल्दी करें। क्यों की बिहार पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2019 तक हैं। आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर जल्दी आवेदन करें।
पदों का नाम : कांस्टेबल (ड्राइवर)
पदों की संख्या : 98
आवेदन शुल्क :
सामान्य और ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के तहत उम्मीदवारों को 112 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
उम्र सीमा :
कांस्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को 1 अगस्त 2019 को या उससे पहले उम्र 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। तभी आप इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने के तरीके :
आप सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं। इसके बाद "Bihar Home Guard section" पर क्लिक करें।
"Online Application" पर क्लिक करें। इसके बाद आप मांगी गई सभी जानकारियां भरें, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन शुल्क जमा करें। अब आप इसे सबमिट करें दें। भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

0 comments:
Post a Comment