हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत में कई महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से ग्रसित हैं। यह समस्या महिलाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। जो महिलाओं के लिए एक चिंता का विषय हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय को अपने जीवन में लागू करके महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से बच सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
स्त्री रोग विशेषज्ञ और इनफर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ रोया बताते हैं कि सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मौतों में भारत विश्व के टॉप देशों में है। यहां इसकी समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इसके लिए महिलाओं को जागरूक करना बहुत ज़रूरी हैं।
डॉ रोया के अनुसार कम उम्र से ही स्क्रीनिंग टेस्ट करवाए जाएं तो कैंसर से बचा जा सकता है। वह बताती हैं, 'यह वैश्विक चिंतन का मुद्दा है क्योंकि पूरे विश्व में महिलाओं में होने वाला यह सबसे कॉमन कैंसर है। जो दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।
भारत जैसे देश में जहां सुविधाएं और मेडिकल फेसिलिटीज उतनी अधिक नहीं हैं। लेकिन फिर भी महिलाओं को जागरूक करके इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रॉपर हाइजीन बनाकर , स्मोकिंग और प्रॉपर वैक्सिनेशन और सेक्शुअल पार्टनर्स की संख्या लिमिटेड रखकर महिलाएं सर्वाइकल कैंसर के इंफेक्शन से बच सकती है। आपको बता दें कि सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा नामक वायरस से फैलता है और महिलाओं में 25 साल की उम्र से इंफेक्शन होता है। इसलिए इस उम्र की महिलाओं को इन बातों पर ज्यादा ख्याल देना चाहिए। ताकि इस खतरनाक बीमारी से बचा जा सकें।

0 comments:
Post a Comment