इन लोगों को नुकसान पहुंचाता है ग्रीन-टी, रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो अगर आप ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो इसके बारे में सही जानकारी प्राप्त कर लें। क्यों की कई बार सही जानकारी नहीं होने के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन लोगों के बारे में जिन लोगों के लिए ग्रीन-टी का सेवन नुकसान पहुंचाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
गर्भवती महिला :
ग्रीन टी गर्भवती महिला के शरीर में मौजूद फॉलिक एसिड का लेवल कम करता है। प्रेगनेंसी के दौरान मां और बच्चे दोनों के लिए फॉलिक एसिड लेना बहुत जरुरी होता है। इसके कमी होने पर बच्चे के दिमागी विकास पर बुरा असर डलता है। इसलिए इन्हे ग्रीन-टी का सेवन नहीं करनी चाहिए। 

दवा का सेवन करने वाले लोग :
मेडिकल साइंस के अनुसार अगर आप प्रतिदिन किसी तरह की दवा का सेवन कर रहें है तो आपको ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। खासतौर पर ब्लड पतला करने वाली दवाइयों के साथ ग्रीन टी का सेवन करने से आपकी पल्स रेट बढ़ सकती है। इसलिए आप ग्रीन-टी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

रात को सोने से पहले :
अगर आप रात सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो इससे आपको नुकसान हो सकता हैं। क्यों की इसमें मौजूद कैफीन से आपकी नींद न आने की समस्या हो सकती है। सुबह नाश्ते के बाद और शाम को ओट्स बिस्किट्स के साथ ही ग्रीन टी पिएं। आपके लिए अच्छा रहेगा। 

खाली पेट पीने से :
आपको बता दें की ग्रीन टी को कभी भी खाली पेट नहीं पीनी चाहिए। कैफीन युक्त ग्रीन टी खाली पेट पीने से आपको बदहजमी की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं खाली पेट या फिर ज्यादा ग्रीन टी पीने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।  इसलिए आप इन बातों का ख्याल रखें।  

0 comments:

Post a Comment