इन मंत्रों का करें जाप जीवन में नहीं आएगी आर्थिक तंगी

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो कभी कभी इंसान की कुंडली में कुछ दोष पैदा हो जाता हैं। जिससे उनके जीवन में आर्थिक तंगी आने लगती हैं। साथ ही साथ मेहनत करने के बाद भी फल प्राप्त नहीं होता हैं। इससे इंसान आर्थिक परेशानियों से घिर जाता हैं। आज इसी विषय में शास्त्रों के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे मंत्रों के जाप के बारे में जिसके जाप से आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती हैं तथा आपकी जिंदगी संवर सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
शास्त्रो के अनुसार शाबर मंत्रों को बहुत प्रभावशाली माना जाता है। इन मंत्रों का जाप करने से धन की वृद्धि निश्चित होती हैं। साथ ही साथ इंसान के जीवन में बरकत बनी रहती हैं। 

इन मंत्रो का जाप प्रातः स्नान करने के बाद करना चाहिए। 
जिमी सरिता सागर महुं जाई।
जदपि ताहि कामना नाही।।
सगरे सुख बिनहीँ बोलाए।
आए काली माई की दुहाई।।

इस मंत्र का जाप अगर आप प्रतिदिन करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी तथा आपकी कुंडली ग्रह दोष से मुक्त हो जाएगी। साथ ही साथ आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इससे आपको कष्टों से भी मुक्ति मिल जाएगी। 

इस मंत्र की शुरूआत आप शुक्रवार के दिन से करें। आपके लिए शुभ रहेगा। इससे जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आएगी तथा जीवन में तरक्की बनी रहेगी। 

0 comments:

Post a Comment