मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 20 करोड़ घरों को मुफ्त में दी जाएगी दाल

न्यूज डेस्क: लॉकडाउन में लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए मोदी सरकार कई तरह के बड़ा फैसला ले रही हैं। आपको बता दें की देश भर में पीडीएस से जुड़े 20 करोड़ घरों को मई के पहले सप्ताह में मुफ्त दाल वितरण में तेजी आ जाएगी। इसके लिए 5.88 लाख टन दाल तैयार करने और बड़े पैमाने पर ढुलाई का काम जारी है।
सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकांश लाभार्थी मई के पहले सप्ताह तक पहले महीने का कोटा प्राप्त करेंगे। कई राज्य एक ही बार में तीन महीने के लिए दाल बांटने में सक्षम होंगे। शेष राज्यों के लिए मई के तीसरे सप्ताह तक तीन महीने के लिए दाल की आपूर्ति पूरी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

एक महीने पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर परिवार को तीन महीने तक एक किलो दाल मुफ्त देने की घोषणा की थी। जो परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत पंजीकृत हैं, उन्हें प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत दाल मुहैया कराई जा रही है। कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान गरीबों की जरूरत को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया जा रहा है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि अभी तक करीब 30,000 टन दाल का वितरण किया जा चुका है। 

0 comments:

Post a Comment