दुनिया से बेदखल हो रहा चीन, भारत में आ रही 300 विदेशी कंपनियां

न्यूज डेस्क: कोरोना फैलाने को लेकर चीन पूरी दुनिया में बेदखल होता जा रहा हैं। अमेरिका, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस के बाद अब ऑस्टेलिया भी चीन से नाराज हो गया हैं। जिसका असर यहां  की कंपनियों पर भी दिखाई देने लगा हैं। यहां की 300 से ज्यादा कंपनियां जो चीन में थी वो अब भारत आना चाहती हैं। 
आपको बता दें की न्यूज18 के साथ एक खास इंटरव्यू में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री (Union Minister for Road Transport and Highways) ने कहा कि जैसे-जैसे दुनिया चीन (China) से कट रही है, यह भारत के लिए एक अप्रत्यक्ष कृपादान है. उन्होंने कहा, "यह भारत के लिए विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर काम करने का सही  समय है."

जापान (Japan) पहले ही कोरोना वायरस के प्रसार के बाद चीन के खिलाफ नकारात्मक भावनाएं भड़कने के बाद वहां से व्यापार हटाने के लिए 2 बिलियन डॉलर यानि करीब 14 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के फंड की घोषणा कर चुका है. चीन के खिलाफ नकारात्मक भावनाओं का फायदा उठाने की आशा करते हुए गडकरी ने कहा, "भारत और जापान के दोस्ताना रिश्ते हैं और सरकार देश में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए काम कर रही है."

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि हमें पश्चिमी देशों से प्रतिक्रिया मिलेगी. खासकर अमेरिका (America), ब्रिटेन, इटली और फ्रांस से. भारत कुशल श्रमिकों और जमीन के कम दामों के चलते विदेशी निवेश के लिए एक अच्छी जगह होगा। 

0 comments:

Post a Comment