बड़ी खबर : अब 50 वर्ष में रिटायर होंगे केंद्रीय कर्मचारी, जानें पूरी सच्चाई

न्यूज डेस्क: मीडिया में एक खबर आयी हैं की सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के उम्र को घटाने वाली हैं। केन्द्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने रविवार को कहा कि केन्द्र सरकार के कर्मचारियों (Central Government Workers) की सेवानिवृत्ति की आयु (Retirement Age) कम करने पर कोई विचार नहीं हो रहा है. साथ ही उन्होंने इस संबंध में मीडिया में आयी कुछ खबरों को भी खारिज किया. केन्द्र सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष है.
सरकारी कर्मचारियों (Government Workers) की सेवानिवृत्ति (Retirement) की आयु 50 वर्ष करने के लिए सरकार द्वारा प्रस्ताव रखे जाने संबंधी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘ना तो सेवानिवृत्ति (Retirement) की आयु घटाने का कोई प्रस्ताव रखा गया है और न हीं सरकार मे किसी भी स्तर पर ऐसा कोई विचार हुआ है.

सिंह ने कहा कि कुछ ऐसे तत्व हैं जो वक्त बे वक्त ऐसी गलत सूचनाएं मीडिया (Media) में देते रहते हैं और मीडिया में इन खबरों को सरकारी सूत्रों या कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के हवाले से चलाया जाता है. उन्होंने कहा कि हर बार ऐसी खबरों का सिरे से खंडन करना पड़ता है ताकि इससे प्रभावित लोगों का भ्रम दूर हो सके.

0 comments:

Post a Comment