बिहार में 33 हजार नए शिक्षकों की होगी बहाली, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क: बिहार में नए शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं। नीतीश सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में बड़ा फैसला लिया है. नीतीश कैबिनट की इस बैठक में कुल 10 एजेंडों पर मुहर लगी है जिसमें बिहार में शिक्षक बहाली का बड़ा निर्णय शामिल है.
आपको बता दें की कैबिनेट की मीटिंग के मुताबिक़ बिहार सरकार 33 हजार 916 शिक्षकों की बहाली करेगी.  सरकार उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुल 32 हजार 916 माध्यमिक शिक्षक के पद पर बहाली पर मुहर लगा दी है. जिसमें कुल एक हजार पद कंप्यूटर शिक्षक के होंगे.

लॉकडाउन खत्म होने के बाद इन शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। और बहुत जल्द इन्हे ज्वाइन भी कराया जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment