न्यूज डेस्क: हवाई सफर करने वाले लोगों को बहुत जल्द अच्छी खबर मिलने वाली हैं। क्यों की प्राइवेट विमान कंपनियों ने अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू रूट्स के लिए बुकिंग शुरू कर दी हैं. इन कंपनियों की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शनिवार से Spicejet और GoAir ने बुकिंग शुरू कर दी है. ये दोनों कंपनियां 16 मई से उड़ान भर सकती हैं. Indigo और Vistara 1 जून से अपनी सेवाएं शुरू करेंगी. हालांकि, सरकारी क्षेत्र की विमान कंपनी एअर इंडिया (Air India) ने बुकिंग रिस्टार्ट करने के बारे में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है.
आपको बता दें की करीब एक सप्ताह पहले ही नागर विमानन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने इन कंपनियों द्वारा बुकिंग रिस्टार्ट करने पर रोक लगा दिया था. इन कंपनियों से कहा गया था कि केंद्र सरकार के अगले आदेश तक वो किसी भी रूट के लिए कोई बुकिंग न करें.
स्पाइसजेट में 16 मई को दिल्ली से बेंगलुरु की फ्लाइट के लिए 3,500 रुपये में टिकट मिल रहा है. 1 जून से उड़ान भरने के लिए इंडिगो भी इस रूट पर इतनी ही रकम ले रही है. विस्तारा में 1 जून से दिल्ली-कोलकाता रूट के लिए 3,800 रुपये की टिकट मिल रही है. जबकि, इंडिगो इस रूट पर इस दिन के लिए 3,400 रुपये चार्ज कर रहा है. विस्तारा में 1 जून को दिल्ली से मुंबई के लिए 4,400 रुपये में टिकट बुकिंग कर रहा है. गोएयर इस रूट पर 16 मई से 2,500 रुपये टिकट उपलब्ध करा रहा है.

0 comments:
Post a Comment