न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर आयी हैं की बिहार में आज 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए हैं इस तरह से स्वस्थ होने वाले कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 55 पर पहुंच गई है. इससे लोगों में खुशियां दौड़ने लगी हैं।
आपको बता दें की बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि बिहार के लिए एक सुखद समाचार प्राप्त हुआ है. सुबह में 10 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हुए हैं. बता दें कि बिहार में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 251 पर पहुंच गई है. सबसे अधिक मुंगेर जिला प्रभावित है. जहां अब तक 65 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं जिनमें से एक की मौत हुई है.
वही नालंदा में 34 केस मिले हैं. पटना में 33 सिवान में 30 इस तरह से बिहार के 21 जिले कोरोना से प्रभावित है. साथ हीं साथ पिछले कुछ दिनों में कोरोना के लगातार मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। जिससे सरकार की चिंता भी बढ़ गयी हैं।

0 comments:
Post a Comment