न्यूज डेस्क: दिल्ली से लेकर अहमदाबाद तक सब्जीवाले मुसीबत बन गए हैं। दिल्ली में एक सब्जीवाला कोरोना पॉजिटिव मिला है, जिसके बाद टेंशन बढ़ गई है। वहीं अहमदाबाद में एक सब्जीवाले से 65 लोगों को संक्रमण हो गया। बिहार की राजधानी पटना में सब्जी मंडी से जुड़े 17 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
कोरोना पर अहमदाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक सब्जी के ठेले वाले से 65 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। खास बात ये है कि संक्रमितों में सभी सब्जी के ठेले वाले ही हैं। लिहाजा पुलिस अब लोगों को सब्जी खरीदने में सतर्क रहने को लेकर आगाह करती नजर आ रही है।
दरअसल, अहमदाबाद के नगर निगम के द्वारा लिए गए सैम्पल में 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, जिसमें 5 सब्जी का ठेला चलाने वाले और 3 किराना दुकान वाले हैं। कोरोना पॉजिटिव ठेके वाले मे से दो इसनपुर के रहने वाले हैं जो मणिनगर इलाके में जाकर सब्जी बेचते थे। वहीं पालड़ी के सब्जी वाले वस्त्रापुर और सेटेलाइट इलाके में सब्जी बेचते थे, इन सब्जीवालों से इलाके में संक्रमण धीरे-धीरे फैलेते गया। अब आलम ये है कि इन सब्जी वालों से 65 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 65 लोगों में कोरोना फैलने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई, जिसके बाद पुलिस की टीम लोगों को सतर्क करने में लग गई।
दिल्ली में सब्जी बेचने वाला भी मिला कोरोना पॉजिटिव।
अहमदाबाद के बाद दिल्ली में भी सब्जी बेचने वाला कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली के महरौली इलाके के वार्ड नंबर-3 में एक सब्जी बेचने वाले के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दक्षिणी दिल्ली में सभी सब्जी बेचने वालों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। हालांकि स्थिति को देखते हुए साउथ दिल्ली के डीएम ने लोगों से अपील की है कि सब्जी खरीदते वक्त बेचने वाले से दुर्व्यवहार ना करें, हम सभी सब्जी बेचने वाले की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। दो दिन पहले भी दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी के एक सब्जी कारोबारी की कोरोना से मौत हो गई।
पटना सब्जी मंडी से 17 केस आए सामने।
इसके अलावा पटना का खाजपुरा इलाका हॉटस्पॉट बन गया है। यहां की सब्जी मंडी से जुड़े 17 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। खाजपुरा में जो पहली महिला पॉजिटिव निकली थी उसका कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं था। महिला घर से सब्जी लाने जाती थी। अब सीसीटीवी से पहचान कर सब्जी बेचने वालों का सैम्पल लिया जा रहा है। खाजपुरा मामले के बाद पूरे पटना में सब्जी मंडी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने की वजह से शहर के 6 बड़ी मंडियों को बंद कर दिया गया है।

0 comments:
Post a Comment