न्यूज डेस्क: बिहार में अचानक से कोरोना बम फटने लगा हैं। जिससे लोगों की चिंता बढ़ गयी हैं। आपको बता दें की आज कोरोना पॉजिटिव का पहला अपडेट जारी हुआ है। पहली सूची में 5 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन पांच में 2 पुरूष और 3 महिला शामिल हैं।कोरोना पॉजिटिव मरीज अब अरवल जिला में भी मिला है। जिससे लोगों को खलबली मच गयी हैं। वहीं कोरोना पॉजिटिव का दूसरा अपडेट जारी हुआ है। दूसरी लिस्ट में बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 238 पहली सूची में 5 पॉजिटिव मरीज मिले थे।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में जो पांच केस मिले हैं उनमें से 3 पुरुष वहीं दो महिलाएं हैं . रोहतास जिले से दो नए केस सामने आए हैं, दोनों ही पुरुष हैं. एक की उम्र 27 वहीं दूसरा 55 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
वहीं कोरोना ने अब अरवल में भी दस्तक दे दी है. अरवल के कुर्था के रहने वाले 35 साल के व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है. वहीं आरा में 20 साल की युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं सारण जिले के रिविलगंज की एक महिला की भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किए गए दूसरे अपडेट में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. जिसमें बिहार के कैमूर जिले से पांच बक्सर से चार और पटना से एक शख्स संक्रमित पाया गया है.
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किए गए दूसरे अपडेट में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. जिसमें बिहार के कैमूर जिले से पांच बक्सर से चार और पटना से एक शख्स संक्रमित पाया गया है.

0 comments:
Post a Comment