ब्रैकिंग न्यूज़ LIVE: हड़ताली शिक्षकों का मांग पूरी करेगी बिहार सरकार, शिक्षा विभाग का आदेश

न्यूज डेस्क: मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार हड़ताली नियोजित शिक्षकों (Bihar Teachers Strike) को ड्यूटी जॉइन कराने को लेकर संकेत दिए हैं. हड़ताल पर गए शिक्षकों में से पुन: स्कूल जॉइन करनेवाले शिक्षकों पर विभाग ने नरमी बरतने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं बिहार सरकार इन शिक्षकों के मांगों को भी पूरा करने का प्लान बना रही हैं। 
आपको बता दें की राज्य के प्राथमिक शिक्षा निदेशक (Primary Education) डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि जो भी शिक्षक फिर से अपनी नौकरी जॉइन करेंगे उनके खिलाफ हुई निलंबन (Suspension) की कार्रवाई वापस ली जाएगी.

उन्होंने बताया कि हड़ताल कर रहे शिक्षक डीईओ और बीईओ कार्यालय में जाकर फिर से सेवा जॉइन कर सकते हैं. रणजीत सिंह ने साफ कहा कि नियमावली के तहत सेवा ब्रेक के तीन माह बाद किसी भी शिक्षकों को किसी भी हालत में जॉइन नहीं कराया जाएगा. 

इसलिए 19 मई तक हर हाल में हड़ताल पर गए शिक्षकों को अपनी नौकरी जॉइन करना अनिवार्य है. हड़ताली शिक्षकों की मांगों पर शिक्षा विभाग ने खुलासा करते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी में फिलहाल वेतन बढ़ोतरी संभव नहीं है इसीलिए वेतन वृद्धि छोड़कर बाकि मांगों पर लॉकडाउन के बाद ही विचार संभव है.

0 comments:

Post a Comment