कोरोना संकट में SBI दे रहा है घर बैठे लोन, 6 माह तक नहीं लगेगा EMI

न्यूज डेस्क: अगर आपको पैसों की जरुरत हैं और आप लोन लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। क्यों की SBI सस्ती दरों (SBI Cheapest Loan) पर कर्ज़ दे रहा है. बैंक की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कर्ज घर बैठे 4 क्लिक में पाया जा सकता है.
आपको बता दें कि SBI ने छोटे कारोबारियों के लिए इमरजेंसी लोन की पेशकश की है. ऐसे कर्ज पर छह महीने तक कोई किस्‍त नहीं देनी होगी. इसके अगले छह महीनों से 7.25 फीसदी की रियायती दर से कर्ज चुकाना होगा. वहीं पर्सनल लोन और अन्य तरह के रिटेल लोन देने के लिए नियमों में ढील दी गई है.

जरूरी बातें। 
लोन के लिए अप्लाई करने से पहले ब्याज दर समेत अन्य जरूरी शर्तों के बारे में एसबीआई की वेबसाइट https://bank.sbi/web/personal-banking/loans/personal-loans/pre-approved-personal-loans पर पूरी जानकारी उपलब्ध है.

ये हैं SBI का इमरजेंसी लोन पाने का तरीका-  आपको “PAPL<अकाउंट नंबर के आखिरी 4 अंक>” लिख कर 567676 नंबर पर SMS भेजना होगा.

>> इसके बाद आपको मैसेज में ये बता दिया जाएगा कि आप लोन लेने के योग्य हैं कि नहीं. योग्य ग्राहक को सिर्फ 4 स्टेप में लोन मिल सकेगा.

कैसे लें लोन। 
पहला स्टेप -SBI YONO ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करें.
दूसरा स्टेप -ऐप में Avail Now पर क्लिक करें.
तीसरा स्टेप -इसके बाद टेन्योर और अमाउंट सेलेक्ट करें
चौथा स्टेप -इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा. ओटीपी डालते ही अमाउंट आपके बैंक खाते में आ जाएगा.

0 comments:

Post a Comment