न्यूज डेस्क: बिहार में टीचर बनने के लिए जिसने STET परीक्षा दिया था उन्हें बहुत जल्द खुशियां मिल सकती हैं। क्यों की शिक्षा विभाग में आज कई मुद्दों पर हुई. बैठक में जहां 15 मई से पहले एसटीईटी (STET) का रिजल्ट जारी करने पर सहमति बनी है,
आपको बता दें की रिजल्ट जारी होते ही राज्य में 34000 उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति करने का भी फैसला किया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक रणजीत कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी कि एसटीईटी के साथ टीईटी पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी लॉकडाउन खत्म होते ही की जाएगी, लेकिन उसको लेकर एनसीटीई से बहाली को लेकर मार्गदर्शन मांगा गया है और मार्गदर्शन आते ही टीईटी की भी बहाली ली जाएगी.
इससे पहले बिहार सरकार ने 33,916 शिक्षकों की नियुक्ति करने का फैसला किया था. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय किया गया था. बैठक में इसके अलावा कई अहम फैसलों पर मुहर लगी.
बिहार कैबिनेट ने राज्य के माध्यमिक विद्यालय विहीन पंचायतों में स्थापित किए जा रहे उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कुल 32,916 माध्यमिक शिक्षकों के पद तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर विषय में उच्च माध्यमिक शिक्षक के 1000 पद सहित कुल 33,916 शिक्षकों के पद की सृजन की मंगलवार को स्वीकृति प्रदान कर दी थी.

0 comments:
Post a Comment