12वीं पास के लिए मोदी सरकार ने निकाली नौकरी, सैलरी 25500, करें आवेदन

न्यूज डेस्क: अगर आप 12वीं पास हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 600 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें की अकाउंटेंट, टेक्नीशियन और ट्रेड अपरेंटिस के कुल 600 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2020 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर लें। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। 

जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है। तभी आप आवेदन के पात्र होंगे। 

आपको बता दें की पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आयु में छूट भी दी गयी हैं। इसके बारे में आप जानकारी नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।  वहीं, इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

आवेदन करने के लिए वेबसाइट लिंक। 
https://rectt.in/Notification/Advertisement.aspx

0 comments:

Post a Comment