न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण पहले के मुकाबले और तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोट के अनुसार भारत में 2 लाख 26 हजार लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जबकि 6348 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही हैं। की दिल्ली मेट्रो के 20 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं जिसके बाद हड़कंप मच गया है। साथ ही साथ सरकार की टेंशन भी बढ़ गयी हैं। कोई की कोरोना का बढ़ता प्रकोप एक बड़ा खतरा का संकेत दे रहा हैं।
आपको बता दें की इससे पहले डीएमआरसी दिल्ली में मेट्रो रेल सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रही थी, लेकिन स्टाफ के पॉजिटिव मिलने से मेट्रो का परिचालन और बढ़ सकता है। हालांकि अभी डीएमआरसी की ओर से इसको लेकर कोई सुचना नहीं आई हैं।

0 comments:
Post a Comment