न्यूज डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भारत में 5 जून को चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। यह ग्रहण कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ लोगों के लिए अशुभ रहेगा। ये उनके जीवन में ग्रहों की चाल पर निर्भर करेगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे कार्य के बारे में जो कार्य अगर आप ग्रहण के दौरान करते हैं तो इससे आपको पुण्य मिलेगा तथा जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
ग्रहण के वक्त सच्चे मन से ईश्वर का ध्यान करें।
शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के वक्त सच्चे मन से ईश्वर का ध्यान करने से इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होती हैं तथा उन्हें जीवन में पुण्य मिलता हैं।
पेड़ पौधे लगाएं।
ग्रहण के दौरान पेड़ पौधे लगाने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव ख़त्म हो जाता हैं और इंसान के जीवन की परेशानी भी दूर होती हैं। इसलिए आप ये काम जरूर करें।
गर्भवती महिलाएं चंदन का लेप लगाएं।
शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं चंदन का लेप लगाएं। इससे उनके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी तथा उनके होने वाले बच्चों को पुण्य प्राप्त होगा।
धार्मिक पुस्तकें पढ़ें।
ग्रहण के दौरान धार्मिक किताबे पढ़ना अच्छा माना जाता हैं। इससे इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होगी हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता हैं।

0 comments:
Post a Comment