न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस से मौत का सिलसिला जारी हैं। एक बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही हैं की यहां एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुआ हैं। जिसके कारण इलाके में हड़कंप मच गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार में अबतक 28 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति का इलाज काफी दिन से चल रहा था। ये व्यक्ति कई दिनों से बिहार था। पटना के एनएमसीएच में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इसकी उम्र 84 साल बताई जा रही है। यह मरीज बेगूसराय का रहने वाला था। इसके साथ ही बेगूसराय जिले में मरने वालों का आंकड़ा अब 3 हो गया है। साथ ही साथ यहां कई मरीजों का इलाज भी चल रहा हैं। इस तरह से जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment