न्यूज डेस्क: बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण को गांव तक जाने से रोकने के लिए कई तरह के फैसले लिए हैं। ताकि ग्रामीण छेत्र के लोगों को कोरोना की महामारी से बचाया जा सकें। स्वास्थ्य विभाग के एक रिपोट की मानें तो बिहार में गांव में भी कोरोना का संक्रमण फैलने लगा हैं।
इसे रोकने के लिए बिहार सरकार बड़े स्केल पर सभी पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके लिए मीडिया,माइकिंग और अन्य साधनों की मदद ली जाएगी। साथ ही साथ ग्राम पंचायन के प्रतिनिधियों को आदेश दिया गया हैं की वो घर-घर जा कर लोगों को मास्क और साबुन उपलब्ध कराएं। ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग को लेकर खास निर्देश अधिकारियों को दिया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग के दौरान जिस घर में गंभीर बीमारी वाले व्यक्ति है,उन्हें चिन्हित कर विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।
इससे बिहार रोग मुक्त भी होगा। साथ ही साथ कोरोना की महामारी से भी छुटकारा मिल जाएगा। नीतीश सरकार का ये कदम लोगों के लिए एक अच्छा संकेत माना जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment