बिहार में ऑनलाइन जमा करें जमीन का लगान, जानिए पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन का लगान जमा करने के लिए अंचल कार्यालय जाना पड़ता था। लेकिन बिहार सरकार ने लोगों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए एक वेबसाइट बनाया हैं। जिस वेबसाइट से  किसान अब अपने घर बैठे लगान जमा कर सकते हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व व भूमि सुधार विभाग के साइट पर दाखिल खारिज के बाद अब लगान जमा करने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन की गई है। बिहार में रहने वाले लोग अब आसान तरीके से अपने जमीन का लगान भर सकते हैं। 

कैसे जमा करें लगान। 
अपने जमीन का लगान जमा करने के लिए आपको सबसे पहले विभाग की वेबसाइट www.land.bihar.gov.in पर जाना होगा। 

इसमें बाद आप ऑनलाइन भू लगान मेनू पर क्लिक करें, इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस वेबसाइट से रैयत जमाबंदी रजिस्टर टू, बकाया लगान, पहले भुगतान किए गए लगान की स्थिति देख सकेंगे। साथ ही साथ आप यहां से ऑनलाइन के द्वारा लगान भी जमा कर सकेंगे। 

इससे आपको किसी परेशानी की परेशानी भी नहीं होगी। साथ ही साथ आपका वर्षों तक लगान लंबित भी नहीं रहेगा और किसी तरह का फर्जीवाड़ा भी नहीं होगा और ना ही किसी कर्मचारी को अतरिक्त पैसा देना पड़ेगा। 

0 comments:

Post a Comment