Unlock 3.0: बिहार में जारी रहेगा लॉकडाउन, लेकिन मिल सकती है कुछ छूट

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा हैं। इस संकट को दूर करने के लिए बिहार में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया हैं। फिर भी राज्य में कोरोना वायरस का फैलाव तेजी के साथ हो रहा हैं। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक-3 शुरू होने वाला हैं। जिसमे कई चीजों को खोला जा रहा हैं। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सिनेमा हॉल खोले जा सकते हैं। साथ ही साथ मल्टीप्लेक्स खोलने की भी अनुमति मिल सकती हैं। 

हालांकि अगर बात बिहार की करें तो बिहार में कोरोना संक्रमण के बिगड़े हालात के बीच लॉकडाउन फिलहाल लागू रह सकता है। लोगों को कुछ छूट जरूर मिल सकती है। लेकिन पाबंदियां पहले की तरह लागू रह सकती हैं। फिलहाल बिहार में प्रतिदिन सैकड़ों लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना मरीजों की संख्या भी 40 हजार के करीब पहुंचने वाली हैं। 

0 comments:

Post a Comment