न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोना महामारी से लड़ रहा हैं। दिन प्रतिदिन ये महामारी जानलेवा होता जा रहा हैं। दुनिया भर के वैज्ञानिक इस महामारी को दूर करने के लिए वैक्सीन बनाने पर रिसर्च कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी को पूरी सफलता नहीं मिल पाई हैं।
इसी बीच एक बड़ी खबर अमेरिका से आ रही हैं की यहां कोरोना वैक्सीन का सबसे बड़ा ट्रायल सफल रहा हैं। बहुत जल्द लोगों को दवा मिलना शुरू हो सकता हैं। खबर के मुताबिक अमेरिका की मॉडर्ना आईएनसी की mRNA 1273 वैक्सीन के अलावा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जेनर इंस्टिट्यूट की वैक्सीन AZD1222 भी इंसानों पर पहले चरण के ट्रायल में सफल रही है। जो दुनिया के लिए एक अच्छी खबर हैं।
आपको बता दें की इस वैक्सीन को दिए जाने पर वॉलंटिअर्स में ऐंटीबॉडी और किलर टी-सेल्स पाए गए हैं। जो एक अच्छा संकेत माना जा रहा हैं। वैज्ञानिकों का कहना है की इस वैक्सीन का ट्रायल अभी तक सफल रहा हैं। इस साल के अंत तक ये वैक्सीन बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment