न्यूज डेस्क: बिहार में शिक्षा सेवा के अधिकारी बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। क्यों की सरकार ने इन पदों पर भर्ती के लिए नियम में बदलाव किये हैं। इस नए नियम के बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग इसका लाभ ले सके।
सरकारी आदेश के मुताबिक अब बिहार शिक्षा सेवा के अधिकारियों के लिए बीएड की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब बिना बीएड पास युवा भी शिक्षा सेवा के अधिकारी बन सकते हैं। सरकार के इस फैसले से काफी युवाओं को फायदा हो सकता हैं।
आपको बता दें की शिक्षा विभाग के अपर सचिव गिरिवर दयाल सिंह ने इस संबंध में विभागीय सूचनाओं की जारी कर दी है। साथ ही साथ उन्होंने कहा है की अब बिहार शिक्षा सेवा (प्रशासनिक) के अधिकारियों को बीएड करना अनिवार्य नहीं होगा। क्यों की सरकार ने बिहार शिक्षा सेवा नियमावली 2014 में बदलाव किया हैं। इससे पहले शिक्षा सेवा के अधिकारी बनने के लिए बीएड अनिवार्य था।

0 comments:
Post a Comment