बता दें की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में ग्रुप ए के 15 पद, ग्रुप बी के 36 और ग्रुप सी के सर्वाधिक 361 पद हैं। इन पदों में से सबसे ज्यादा पद मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के हैं जिसके लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं पास निर्धारित किया गया हैं।
वहीं लाइब्रेरी अटेंडेंट के 64 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास और लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स होनी चाहिए। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप प्रकाशित नोटिफिकेशन देखें।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 23 अक्टूबर 2021
आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www. allduniv. ac. in
नौकरी करने का स्थान : प्रयागराज।
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले वेबसाइट www. allduniv. ac. in पर जा कर नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन करें। आपको बता दें की आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चूका हैं।

0 comments:
Post a Comment