खबर के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की इन ट्रेनों का परिचालन 30 सितंबर से शुरू कर दिया जायेगा। यात्रीगण कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए इस ट्रेन से सफर कर सकते हैं।
पटना, दरभंगा, समस्तीपुर, जयनगर के बीच चलेगी पैसेंजर ट्रेन।
ट्रेन संख्या 05513: समस्तीपुर से जयनगर के लिए पैसेंजर ट्रेन 30 सितंबर से चलेगी। यह गाड़ी समस्तीपुर जंक्शन से संध्या 6.20 बजे परिचालित होगी। इसके बाद मुक्तापुर, किशनपुर, रामभद्रपुर, हायाघाट, थलवारा, लहेरियासराय, दरभंगा सहित अन्य स्टेशनों से होते हुए रात्रि 10.15 बजे जयनगर स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 05514: जयनगर-समस्तीपुर के बीच ट्रेन जयनगर से सुबह 7.55 बजे परिचालित होकर उक्त सभी स्टेशनों से होते हुए 11.50 बजे समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचेगी
ट्रेन संख्या 05527 : जयनगर-पटना पैसेंजर ट्रेन 1 अक्टूबर से जयनगर स्टेशन से सुबह 3.40 बजे खुलकर दरभंगा होते हुए 6.45 बजे समस्तीपुर जंक्शन पहुंचेगी। इसके उपरांत उजियारपुर, दलसिंहसराय के रास्ते दोपहर 1.35 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 05528: पटना-जयनगर सवारी गाड़ी 1 अक्टूबर से उक्त सभी स्टेशन मार्ग से होते हुए वापसी में परिचालित होगी।

0 comments:
Post a Comment