गया के ज्योतिष से जानिए, पितृ पक्ष के 15 दिन न करें ये 8 काम

धर्म डेस्क: बिहार के गया में  इस साल पितृ पक्ष 20 सितंबर से शुरू हो रहा है और 6 अक्टूबर को समाप्त होगा। पितृ पक्ष के शुरू होने से पहले आज गया के ज्योतिष से जानने की कोशिश करेंगे की पितृ पक्ष के 15 दिन कौन से काम भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

पितृ पक्ष के 15 दिन भूलकर भी न करें ये 8 काम। 

ज्योतिष के अनुसार पितृ पक्ष के 15 दिनों में लौकी, खीरा, चना, जीरा और सरसों का साग नहीं खाना चाहिए। 

पितृ पक्ष के दौरान नॉनवेज-शराब जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

पितृ पक्ष के 15 दिनों में लहसुन और प्याज भी नहीं खाना चाहिए। 

पितृ पक्ष में शादी, मुंडन, सगाई जैसे कोई भी शुभ कार्य गलती से भी न करें। 

पितृ पक्ष के 15 दिनों में कोई भी शुभ चीन की खरीदारी ना करें।

पितृ पक्ष में गलती से भी पशु-पक्षी को न सताएं, ऐसा करना परेशानियों को बुलावा देना है. पशु-पक्षियों को कभी भी नहीं सताना चाहिए। 

गया के ज्योतिष के अनुसार श्राद्ध कर्म हमेशा दिन में ही करना चाहिए। सूर्यास्‍त के बाद श्राद्ध कर्म अशुभ माना जाता है। 

गया के ज्योतिष के अनुसार घर का जो व्‍यक्ति पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म करता है उसे इन 15 दिनों में बाल-नाखून नहीं कटवाना चाहिए. साथ ही ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment