Bihar News: पितृपक्ष में इन नियमों के पालन से पितृ होंगे प्रसन्न

धर्म डेस्क: बिहार के गया में 20 सितंबर से पितृपक्ष शुरू होगा। इस साल कोरोना महामारी के कारण पितृपक्ष मेला का आयोजन नहीं किया जा रहा हैं। हालांकि पितृपक्ष के दौरान आप कुछ नियमों के पालन करते अपने जीवन में खुशिया ला सकते हैं। इससे आपके पितृ भी प्रसन्न होंगे।

पितृपक्ष में इन नियमों के पालन से पितृ होंगे प्रसन्न। 

1 .पितृपक्ष में श्राद्ध के समय ब्राह्मणों को भी भोजन कराएं और यथाशक्ति दान दें। इससे पितृ भी प्रसन्न होंगे और आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

2 . ऐसा माना जाता है कि पितृपक्ष में पितृ अतिथि के रूप में आते हैं। इसलिए पितृपक्ष में आप किसी के साथ गलत व्यवहार ना करें।

3 .पितृपक्ष में भोजन का कुछ हिस्सा कुत्ता, बिल्ली, कौवा और गाय को देना चाहिए क्योंकि इन जीवों को भोजन कराने से पितृ को शांति मिलती हैं।

4 .पितृपक्ष में ब्राह्मणों को खीर या मिठाई जरूर खिलाएं। इससे पितृ भी प्रसन्न होंगे। 

5 .पितृपक्ष के दौरान शाम को घर के बाहर दीपक जलाकर रख दें।

6 . ऐसा माना जाता है कि पीपल के पेड़ में देवताओं का वास होता है और दीपक जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं। इसलिए पितृपक्ष के दौरान ऐसा जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment