बिहार में 15 नवंबर तक आंगनवाड़ी केंद्र खोलने के आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण बिहार में बंद पड़े आंगनवाड़ी केंद्रों को एकबार फिर से खोलने के आदेश दिए गए हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने सभी जिलों में स्थिति की समीक्षा कर 15 नवंबर 2021 तक सभी आंगनवाड़ी केंद्र एवं छोटे बच्चों के विद्यालय को खोलने का निर्णय लिया है। इसको लेकर सभी जिलों के अधिकारियों को आदेश दिया गया हैं।

बता दें की कोरोना महामारी के कारण पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से आंगनवाड़ी केंद्र और छोटे बच्चे के स्कूल बंद हैं। जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर देखने को मिल रहा हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने ये बड़ा निर्णय लिया हैं।

दरअसल सीएम नीतीश कुमार ने कहा है की कोरोना महामारी संबंधी प्रतिबंधों के सकारात्मक परिणाम आए हैं। जिसके कारण बिहार में कोरोना संक्रमण खत्म होने के कगार पर पहुंच गया हैं। ऐसे में स्थिति की समीक्षा कर आंगनवाड़ी केंद्र खोले जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment