खबर के अनुसार मौसम विभाग का कहना है कि अभी कम से कम अगले 10 दिनों तक बारिश का दौर थमने की उम्मीद नहीं है। इन इलाकों में हल्की फुल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। 30 सितंबर के बाद बारिश समाप्त हो जाएगी।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी से अंतर्देशीय स्तर पर एक के बाद दो और लो-प्रेशर सिस्टम आने की उम्मीद हैं। जिसके कारण मध्य भारत, पूर्व और उत्तर-पश्चिम के आसपास के हिस्सों में भारी बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ बिजली चमक सकती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इस साल मानसून की वापसी में दो सप्ताह से अधिक की देरी होने की भी संभावना नजर आ रही हैं। पहले उम्मीद थी की मानसून 17 सितंबर तक खत्म हो जायेगा। लेकिन अब मानसून को 30 सितंबर तक खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment