खबर के अनुसार राज्य के 12 नगर निगमों के लिए 113.43 करोड़ रुपये, 49 नगर परिषदों के लिए 101.31 करोड़ और 81 नगर पंचायतों के लिए 55.35 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई हैं । इन पैसों से शहरों में माडल सिटी एवं टाउन मास्टर प्लान, डीपीआर, डाटा बेस प्रबंधन सहित कई तरह के काम किये जाएंगे।
बता दें की नीतीश सरकार ने पटना को सबसे अधिक 21.60 करोड़ रुपए दिए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर गया हैं। गया शहर के विकास के लिए सरकार के द्वारा 13.41 करोड़ रूपये दिए गए हैं। जबकि भागलपुर को 11.13 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
वहीं बात अगर मुजफ्फरपुर की करें तो सरकार ने इस शहर के लिए 9.86 करोड़ रुपये जारी किये हैं। आपको बता दें की बिहार के शहरों को उनके जनसंख्या व क्षेत्रफल के आधार पर नीतीश सरकार ने विकास के लिए पैसे जारी किये हैं।

0 comments:
Post a Comment