बिहार SSC में नौकरियों की बहार, सैलरी 35 हजार के पार

न्यूज डेस्क: बिहार SSC में कई पदों पर भर्ती को लेकर वैकेंसी निकली हैं। जो लोग बिहार में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका हैं। आप बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

बता दें की बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से माइंस इंस्पेक्टर के 100 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। युवा आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि फाइनल फॉर्म सबमिट करने के लिए 22 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। 

पदों की संख्या : बीसी वर्ग के लिए 11 सीटें, ईबीसी वर्ग में 19, आर्थिक रूप से कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 10, ओबीसी फीमेल के लिए 3, एससी के लिए 15 और एसटी के लिए एक सीट निर्धारित किया गया हैं।

आयु सीमा : पुरुषों के लिये अधिकतम आयु 37 वर्ष, जबकि महिलाओं के लिये अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन प्रक्रिया : इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in/NoticeBoard.htm पर जाये, नये यूजर हैं तो आईडी पासवर्ड बनाएं और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

वेतनमान : 35000 रुपया प्रतिमाह।

नौकरी का स्थान : बिहार।

0 comments:

Post a Comment