न्यूज डेस्क: झारखंड में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग में 450 से अधिक नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के खाली पड़े पदों पर भर्ती को लेकर निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
पदों का विवरण : झारखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में टीचर, अकाउंटेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर, कुक और चौकीदार के 479 पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये हैं। आप आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।
पदों का नाम : पदों की संख्या :
रसोईया: कुल 50 पद।
चौकीदार: कुल 57 पद।
भाषा की टीचर: कुल 93 पद।
विज्ञान की टीचर: कुल 95 पद।
गणित की टीचर : कुल 90 पद।
सामाजिक विज्ञान की टीचर: कुल 63 पद।
लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर: कुल 31 पद।
योग्यता : आपको बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 10वीं पास, स्नातक, बीएड होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें।
आवेदन की प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की आधिकारिक वेबसाइट लिंक https://jepc.jharkhand.gov.in/ से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें तथा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। बता दें की आवेदन संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा कार्यालय में करना है।
नौकरी का स्थान : रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, पलामू, चतरा, गुमला, देवघरम दुमका, गढ़वा समेत कई जिलें।

0 comments:
Post a Comment